









बिल्सी। वार्ष्णेय समाज के शिरोमणि श्री अक्रूर जी महाराज का प्राकट्य महोत्सव शनिवार को नगर में बड़े ही धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया गया। तहसील रोड स्थित नारायण ग्रीन हाउस में श्री अक्रूर जी सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वजीरगंज से पधारे अखिल भारतीय महासभा के संरक्षक सत्येंद्र कुमार वार्ष्णेय ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में समाज के 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों – रामनिवास वार्ष्णेय, परमानंद वार्ष्णेय, ओम प्रकाश वार्ष्णेय एवं राधेश्याम वार्ष्णेय को शॉल, पटका एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रतिभाशाली एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर छात्रा नव्या गुप्ता ने श्री अक्रूर जी के जीवन पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि सत्येंद्र कुमार वार्ष्णेय ने समाज को एकजुट होकर समर्पण भाव से कार्य करने का संदेश देते हुए कहा कि हम सभी मिलकर समाज और राष्ट्र के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही राधारानी संकीर्तन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
संरक्षक दिनेश बाबू वार्ष्णेय (डीडी) की ओर से उनके स्वर्गीय पिता द्वारका प्रसाद वार्ष्णेय की स्मृति में प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।
मीडिया क्षेत्र से वरिष्ठ पत्रकार ललित मोहन वार्ष्णेय, पत्रकार अतुल वार्ष्णेय एवं सुनील वार्ष्णेय को भी सम्मानित किया गया। वहीं वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति की पदाधिकारियों को भी सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में नगर के प्रसिद्ध फोटोग्राफर दिनेश वार्ष्णेय ‘हनी’ ने विशेष योगदान देकर समिति का उत्साहवर्धन किया। साथ ही डिपिन वार्ष्णेय (वजीरगंज) एवं अरविंद वार्ष्णेय को पटका व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
अंत में समिति के संरक्षक सुरेश बाबू वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय, लोकेश वार्ष्णेय, डॉ. उमेंद्र गुप्ता, डॉ. श्रीकृष्ण गुप्ता, अध्यक्ष अमित वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष मुन्ना बाबू वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष गोपाल वार्ष्णेय, महामंत्री मनमोहन शाही, मंत्री निपुण वार्ष्णेय सहित सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने पर उपस्थित समाज का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन हिमांशु गुप्ता ने किया।अंत में अध्यक्ष अमित वार्ष्णेय ने समस्त वार्ष्णेय समाज का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।


























