- कन्या भोज, साधु सेवा और विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़









बिल्सी: गंगा सप्तमी के पावन पर्व पर बिल्सी के श्रद्धालुओं द्वारा कछला गंगा घाट पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। संकटमोचन श्री बालाजी दरबार एवं दयालु मित्रगण सेवा समिति मौहल्ला संख्या छः गौशाला रोड बिल्सी के संचालक महंत राजेश चन्द्र जाजू के तत्वावधान में गंगा मैया को छप्पन भोग, जलचर भोग, लड्डुओं का भोग, 21 किलो देशी घी अर्पित कर 11 क्विंटल दूध से अभिषेक किया गया। इसके साथ ही गंगा मैया को चुनरी अर्पित कर विशेष आरती की गई।
सुबह 10 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के महंत श्री मटरू मल शर्मा (महाराज) का पटका पहनाकर सम्मान किया। वहीं आयोजक दयालु मित्रगण सेवा समिति के संचालक महंत राजेश चन्द्र जाजू द्वारा भी सिद्धपीठ श्री धाम के महंत श्री मटरू मल शर्मा, महाराज, एवं विधायक हरीश शाक्य, रामदास बाबा व भाजपा नेत्री ममता शाक्या का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में कन्या भोज, साधु सेवा और कुष्ठ रोगियों को भोजन कराने के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान महंत श्री मटरू मल शर्मा, विधायक हरीश शाक्य, महंत राजेश जाजू, सेवादार स्वतंत्र राठी, चारु सोमानी, जितेंद्र वार्ष्णेय, पुष्कीन माहेश्वरी, टिंकू वार्ष्णेय, रंजन माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में गंगा भक्त उपस्थित रहे।


























