बिल्सी। बिल्सी–वजीरगंज मार्ग पर स्थित ग्राम बांस बरोलिया में आज नवनिर्मित अपना फिलिंग स्टेशन का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। प्राइवेट सेक्टर की अग्रणी कंपनी नायरा की इकाई द्वारा संचालित यह पेट्रोल पंप जनपद बदायूं का पहला नायरा पेट्रोल पंप बताया जा रहा है।

नव निर्मित पेट्रोल पंप का शुभारंभ आज दोपहर 12 बजे सतीश कुमार मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी बदायूं, एवं प्रेमपाल सिंह, एसडीएम बिल्सी, ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान बरेली रीजन के सेल्स मैनेजर कृष्णा पांडे ने नायरा कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई जा रही ईंधन की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं आधुनिक सेवाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर पेट्रोल पंप की स्वामिनी एवं भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में एरिया मैनेजर अंकुश अनेजा, फील्ड इकाई के इंजीनियर रवि कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी एसपी शाक्य, पीडी सिंह, रामेश्वर शाक्य, बीपी सिंह, राममूर्ति शाक्य, सुशील कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here