बिल्सी। नगर में वर्षों से लंबित 7 किलोमीटर लंबे बाईपास की स्वीकृति मिलने के बाद गल्ला मंडी में विधायक हरीश शाक्य के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। शाम 4 बजे आयोजित कार्यक्रम में गल्ला व्यापारियों ने उनका माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की।

व्यापारियों ने विधायक को “विकास पुरुष” बताते हुए कहा कि उनके प्रयासों से बिल्सी को बड़ी सौगात मिली है। इस दौरान विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसे निभाते हुए क्षेत्र की प्रमुख विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।

कार्यक्रम में डॉ. राजा बाबू वार्ष्णेय, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, मोहित गुप्ता, लोकेश वार्ष्णेय, नरेंद्र मोहन गरल, सुधीर सोमानी, सुबीन महेश्वरी, मनोज वार्ष्णेय, नवरत्न वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में गल्ला व्यापारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके बाद समाजसेवी मनोज जैन की ओर से आयोजित एक अन्य समारोह में भी विधायक का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया, जिसमें दीपक चौहान, गगन राठी, टीटू जैन, योगेश वार्ष्णेय, अवधेश लड्ढा, गौरव वार्ष्णेय, अमित वार्ष्णेय सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here