बिल्सी। नगर के महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को गृह परीक्षाओं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक सुबीन मालपानी एवं मुकुल मालपानी, प्रधानाचार्य डॉ. रोहिताश कुमार, उप-प्रधानाचार्य आलोक सक्सेना सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि 1 अप्रैल से नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ होगा, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं को पूरी लगन के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया गया।


























