होम राज्य उत्तर प्रदेश बरेली का ‘अधिकांश’ बना टॉपर, नवोदय प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया 12वीं...

बरेली का ‘अधिकांश’ बना टॉपर, नवोदय प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया 12वीं रैंक,नैनीताल मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर का है छात्र,

बरेली। शहर के नैनीताल मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। विद्यालय के कक्षा पांच के छात्र अधिकांश गुर्जर ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 12वीं रैंक हासिल की है।

अधिकांश की इस बड़ी उपलब्धि से विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे बरेली में खुशी की लहर है। उनकी सफलता पर शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश, बाल कल्याण समिति बरेली एवं विद्यालय प्रबंध समिति ने हर्ष व्यक्त किया।

विद्यालय के व्यवस्थापक दिनेश मलिक, अध्यक्ष राजीव अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने छात्र को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता की ऊंचाइयों को छूते रहें और विद्यालय का नाम देशभर में रोशन करते रहें।

इस सफलता के पीछे कक्षाचार्य रामेश्वर पाल सिंह का विशेष मार्गदर्शन और परिवारजनों का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here