










बदायूं। नगर स्थित लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में होली का पावन पर्व हर्षोल्लास और उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे गुलाल, आकर्षक सजावट और मधुर संगीत से सुसज्जित रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक वेदव्रत त्रिवेदी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में होली के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। अंत में सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल होली मनाने का संदेश देते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में सह-संस्थापक तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका छवि शर्मा एवं रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी, प्रधानाचार्य दीपक त्यागी सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।


























