उत्तर प्रदेश शासन ने जारी की सूची, जनपद में संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को मिला अवसर


बदायूं। जनपद बदायूं में नगर निकायों के संचालन को और प्रभावी बनाने के लिए उत्तर प्रदेश नगर विकास विभाग ने नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में नामित सदस्यों की सूची जारी कर दी है। राज्यपाल की अनुमति से प्रमुख सचिव पी. गुरुप्रसाद द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जनपद की 7 नगर पालिका परिषदों और 14 नगर पंचायतों में सदस्यों को मनोनीत किया गया है।
इस घोषणा के बाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि पार्टी के प्रति निष्ठा और संगठन के लिए किए गए कार्यों का यह सम्मान है।
नगर पालिका परिषदों में नामित सदस्य
घोषित सूची के अनुसार नगर पालिका परिषदों में निम्नलिखित सदस्यों को मनोनीत किया गया है—
- बिसौली: श्रीमती संगीता रस्तोगी, महेश शाक्य, गोपाल वार्ष्णेय, नवनीत शर्मा, मंगतराम
- सहसवान: सचिन शर्मा, सौरभ माहेश्वरी, अवठर शर्मा, सीमा सक्सेना, मदनलाल शाक्य
- उझानी: अखिल अग्रवाल, कृष्णवीर शाक्य उर्फ कन्हैया, ममता वाल्मीकि, अमित शर्मा, ओमप्रकाश अदलक्खा
- बदायूं: पंकज शर्मा, कन्हई लाल गुप्ता, रचना, हिमांशु कठेरिया उर्फ हंस प्रताप सिंह, दीपक सक्सेना
- बिल्सी: गगन राठी, अनुराग शाक्य, संजीव वार्ष्णेय, नेहा वाल्मीकि, अमित मिश्रा
- दातागंज: जसवीर सिंह राठौर, दिव्या सक्सेना, पंकज कश्यप, सुमित वर्मा, अंशुल सागर
- ककराला: मोहम्मद जुबैर खां, होरीलाल कश्यप, राजपाल वाल्मीकि, आकाश मिश्रा, सौरभ गुप्ता


नगर पंचायतों में नामित सदस्य
इसी प्रकार जनपद की 14 नगर पंचायतों में भी नामित सदस्यों की घोषणा की गई है, जिनमें प्रमुख रूप से—
मुड़िया: निधि गुप्ता, सुरेन्द्र सागर, भरत शर्मा
फैजगंज: प्रदीप कुमार गुप्ता, मूलचन्द्र, आशीष तिवारी
सैदपुर: तेजेश्वर दयाल सक्सेना, वीरेश कुमार सागर, गोवर्धन मौर्य
इस्लामनगर: अंकित कुमार गुप्ता, नीरज राठी, संजीव कुमार गुप्ता
रूदायन: रजनी गुप्ता, श्रीपाल, विद्यारत्न
दहगवां: वृजेश कुमार, जफर अली सैफी, विजय सिंह
कछला: कमलेश सागर, लक्ष्मण कश्यप, प्रवीण सूर्यवंशी
कुंवरगांव: यशवीर, राजकुमारी, लकी गुप्ता
उसावां: राजकुमार गुप्ता, तुलसीराम, शेरसिंह
अलापुर: अरुण गुप्ता, मुकेश राठौर, प्रमोद कुमार
वजीरगंज: सुरेश पाल मीना, शीला देवी, सार्थक गुप्ता
उसहैत: केशव भारद्वाज, धीरज गुप्ता, टिंकू राठौर
गुलड़िया: प्रमोद कुमार, पंकज सिंह, वीरेन्द्र पाल
सखानू: अमर सिंह, दीपक गुप्ता, प्रमोद गुप्ता
यह नियुक्तियां उत्तर प्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1916 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई हैं। माना जा रहा है कि इन नामित सदस्यों के शामिल होने से स्थानीय निकायों के कार्यों में तेजी आएगी और विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर राजीव गुप्ता ने सभी नवनियुक्त नामित सभासदों को बधाई देते हुए कहा कि बदायूं जिले की सभी नगरपालिकाओं में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित सभासदों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी सम्मानित सभासद संगठन की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प के साथ अपने-अपने निकायों में विकास, स्वच्छता, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों को नई गति प्रदान करेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलने से संगठन और अधिक मजबूत होगा।


























