दातागंज। नगर में मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की एक महत्वपूर्ण बैठक समाजसेविका सोनी गुप्ता के निवास पर आयोजित की गई, जिसमें संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर अहम निर्णय लिए गए।

बैठक में प्रखंड पालक व जिला उपाध्यक्ष महेशा सिंह, जिला मातृशक्ति संयोजिका डॉ. प्रतिभा गुप्ता, जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह एवं विभाग संगठन मंत्री योगेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस दौरान दातागंज प्रखंड में मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमें मातृशक्ति प्रखंड संयोजिका के रूप में चंचल देवी को जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि सहसंयोजिका के रूप में सोनम गुप्ता को नियुक्त किया गया।

वहीं दुर्गावाहिनी प्रखंड संयोजिका के रूप में लक्ष्मी देवी और सहसंयोजक के रूप में रति गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा कॉलेज विद्यार्थी प्रमुख के रूप में कुंवारी आयुषी को नियुक्त किया गया।

जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह ने सभी पदाधिकारियों के नामों की औपचारिक घोषणा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और मातृशक्ति को जागरूक व सक्रिय करने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here