बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में शनिवार को कक्षा पीजी से दूसरी तक के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रधानाचार्य भगवती प्रसाद गुप्ता उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अरविंद शाक्य, एडवोकेट प्रमोद सिंह और शिवोम सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने कहा कि बच्चों को लीडर के रूप में तैयार करना ही संस्थान का लक्ष्य है, वहीं एमडी राहुल कुमार सिंह ने अभिभावकों और शिक्षकों के समन्वय को सफलता की कुंजी बताया। प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे और विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here