बिल्सी।गौशाला सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मंगलवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति पदाधिकारियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।

प्रधानाचार्य सुबोध शर्मा ने परीक्षाफल घोषित करते हुए बताया कि विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार व अंकपत्र वितरित किए गए, साथ ही दिनेश बाबू वार्ष्णेय द्वारा प्रत्येक स्थान प्राप्त छात्र को 100 रुपये नगद प्रोत्साहन दिया गया।कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, अभिभावक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here