बिल्सी। नगर के नारायण ग्रीन हाउस में आयोजित भव्य होली मिलन एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि हरीश शाक्य ने ओजस्वी संबोधन देते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि होली मिलन तभी सार्थक होगा जब हम सभी मिलकर क्षेत्र के विकास कार्यों में सहभागी बनें।

कार्यक्रम में विधायक हरीश शाक्य ने अपने चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की देवतुल्य जनता जनार्दन के आशीर्वाद और सहयोग से ही वे विकास कार्यों को गति देने और उन्हें धरातल पर उतारने में सफल हुए हैं।

इस अवसर पर नगर पालिका के सभासदों ने मुख्य अतिथि विधायक हरीश शाक्य और विशिष्ट अतिथि ज्ञान देवी सागर का माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में नगर के समाजसेवियों और पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में स्वदेश केसरी न्यूज़ के तहसील प्रभारी ललित मोहन वार्ष्णेय सहित तहसील स्तर के कई पत्रकारों को पटका और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ओमप्रकाश सागर, वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक राठी और दीपक चौहान ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए होली के पर्व को सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम का संचालन संजीव रूप ने किया।

अंत में आयोजक सभासद सूर्य प्रकाश देवल, मनीष असावा, मोहम्मद आरिफ, गुड्डू राइन, हरपाल सिंह, नईम आजाद, मोहम्मद तौफीक और धर्मवीर सहित अन्य सभासदों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सत्यपाल वार्ष्णेय, शेखर सक्सेना, योगेश वार्ष्णेय, नीलकमल माहेश्वरी, प्रमोद गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, महेश शर्मा (सिरासौल वाले), सुबीन माहेश्वरी, गगन राठी, अमित वार्ष्णेय, टीटू जैन, डॉ. श्रीकृष्ण गुप्ता सहित नगर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here