होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं में मठ-मंदिर विभाग के गठन की पहल-पुजारियों को संगठित करेगा सनातन...

बदायूं में मठ-मंदिर विभाग के गठन की पहल-पुजारियों को संगठित करेगा सनातन बोर्ड,

बदायूं। जनपद बदायूं में सनातन धर्म से जुड़े मंदिरों और पुजारियों को एक मंच पर संगठित करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय सनातन बोर्ड द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। बोर्ड की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि जिले में ऐतिहासिक रूप से “मठ-मंदिर विभाग” का गठन किया जा रहा है, जो मंदिरों और पुजारियों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करेगा।

बताया गया कि सनातन धर्म के प्रमुख सांस्कृतिक प्रतीक मंदिर और उनके संरक्षक पुजारी व महंत समाज की धार्मिक परंपराओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके हितों, समस्याओं और अधिकारों को लेकर एक संगठित मंच की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी उद्देश्य से मठ-मंदिर विभाग का गठन किया जा रहा है, जो पुजारियों की आवाज को मजबूती से उठाएगा।

इस संदर्भ में शनिवार 14 मार्च को जिले में संपर्क अभियान चलाया गया, जिसमें विभिन्न मंदिरों के पुजारियों और महंतों से संपर्क कर उन्हें आगामी मठ-मंदिर विभाग गठन कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया।

सनातन बोर्ड के पदाधिकारियों का कहना है कि इस पहल के माध्यम से हिंदू समाज को अधिक सशक्त और संगठित बनाने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही मंदिरों से जुड़े मुद्दों, पुजारियों की समस्याओं और धार्मिक स्थलों के संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी चर्चा होगी।

संपर्क अभियान में अश्वनी भारद्वाज, चंद्र देव वर्मा, डॉ. सुशील गुप्ता, सुशील कुमार साहू और शिव ओम मथुरिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here