बदायूं। भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति एवं ब्राह्मण समाज से जुड़े संगठनों की एक आवश्यक बैठक शहर स्थित भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष एवं ब्रज क्षेत्र संरक्षक कौशलानंद उर्फ लालन पांडे ने की।
बैठक में ब्राह्मण समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।
ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष अश्वनी भारद्वाज एवं समिति महामंत्री अजय मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 मार्च रविवार को सायं 4 बजे भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी बंधुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
बैठक में नत्थू लाल पाराशरी, द्विजेंद्र उपाध्याय, राम बहादुर पांडे, राहुल चौबे, पंकज शर्मा, राजीव शर्मा, आयुष भारद्वाज, दिनेश शर्मा, आर.के. उपाध्याय सहित समिति के कई पदाधिकारी व समाज के लोग उपस्थित रहे।


























