बिल्सी।नगर के मोहल्ला संख्या 5 निवासी, इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी सुरेश चंद्र गुप्ता की धर्मपत्नी एवं बिल्सी के प्रसिद्ध भजन गायक मुकेश गुप्ता की भाभी श्रीमती रजनी गुप्ता का आज देर शाम रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, बरेली में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से नगर में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीमती रजनी गुप्ता 29 जनवरी को अपने पति सुरेश चंद्र गुप्ता के साथ बाइक से बदायूं जा रही थीं। रास्ते में सतेती गांव के समीप अचानक बाइक फिसलने से वह सड़क पर गिर पड़ीं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। गंभीर अवस्था में उन्हें तत्काल बरेली स्थित रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां लगातार पांच दिनों तक चले उपचार के बावजूद आज उन्होंने अंतिम सांस ली।
निधन का समाचार मिलते ही नगर के बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे। शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।
उनके निधन पर नगर के शैलेंद्र शर्मा, दीपक चौहान, मोहित गुप्ता, रामबाबू मथुरावासी, वरिष्ठ पत्रकार ललित मोहन वार्ष्णेय, दीपक माहेश्वरी, बाबा रामबाबू वार्ष्णेय, राजीव कुमार, आरएसएस के महिपाल शास्त्री,सुधीर सोमानी लोकेश वार्ष्णेय आदित्य महेश्वरी राजीव वार्ष्णेय सुबीन महेश्वरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं सामाजिक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।
श्रीमती रजनी गुप्ता की अंत्येष्टि कल दिनांक 3 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे कछला गंगा घाट पर की जाएगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


























