बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए भावनात्मक और उल्लासपूर्ण माहौल में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित इस विदाई समारोह में गीत-संगीत, नृत्य और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय, कमलेश वार्ष्णेय, विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, राजकुमार गुप्ता, साधना वार्ष्णेय, श्रीमती वीना गुप्ता, डॉ. मेघा वार्ष्णेय एवं विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने मनमोहक नृत्य, गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ भावभीनी विदाई दी गई। विदाई ले रहे विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में मिले संस्कार, अनुशासन और मार्गदर्शन को वे जीवन भर नहीं भूलेंगे।

इस अवसर पर मिस्टर फेयरवेल तन्मय मौर्य एवं मिस फेयरवेल वंशिका माहेश्वरी को चुना गया, जिन्हें विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, साधना वार्ष्णेय, श्रीमती वीना गुप्ता एवं प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने क्राउन और सेश पहनाकर सम्मानित किया।

विद्यालय चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “सफलता आपकी सोच पर निर्भर करती है। यदि सोच सकारात्मक और लक्ष्य केंद्रित होगी, तो सफलता स्वयं आपके कदम चूमेगी।”
वहीं विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं साधना वार्ष्णेय ने कहा कि जीवन में विदाई के पल भावुक होते हैं, लेकिन विद्यालय से प्राप्त ज्ञान और अनुभव जीवन भर साथ रहते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि विद्यार्थियों ने विद्यालय से जो शिक्षा और संस्कार ग्रहण किए हैं, वे उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनेंगे। उन्होंने सभी छात्रों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। समारोह यादगार पलों और आत्मीय वातावरण के साथ संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here