बिल्सी। नगर के मोहल्ला नंबर 6 स्थित श्री संकट मोचन दरबार के तत्वाधान में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा हेतु 22वें विशाल कांवड़ सेवार्थ भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह दो दिवसीय धार्मिक आयोजन शुक्रवार 13 फरवरी 2026 से रविवार 15 फरवरी 2026 प्रातः तक संपन्न होगा।

इस भव्य आयोजन को लेकर दरबार की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। बालाजी दरबार के महंत राजेश शंकर जाजू ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विशाल कार्यक्रम बाईपास स्थित रंजना प्रयाग, प्रेम कुंज के निकट आयोजित किया जाएगा। आयोजन स्थल पर कांवड़ लेकर आने वाले शिव भक्तों के लिए कांवड़ जल अर्पण, रात्रि विश्राम एवं अल्पाहार की समुचित व्यवस्था की गई है।

महंत श्री जाजू ने बताया कि आयोजन स्थल को आकर्षक झांकियों से सजाया जाएगा तथा पूरे परिसर को रंग-बिरंगी लाइटिंग से भव्य रूप दिया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक और दिव्य वातावरण का अनुभव हो सके।

उन्होंने नगर एवं क्षेत्र के समस्त श्रद्धालु भक्तों से इस विशेष आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here