ख्याति गर्ग बनीं लखीमपुर खीरी की एसपी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 22 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस तबादला सूची में कई जिलों के पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस आयुक्त, डीआईजी, आईजी और डीजी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। शासन के इस कदम को प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

तबादला सूची के अनुसार लखनऊ जोन के एडीजी आईपीएस सुजीत पांडेय को पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवाएं बनाया गया है। वहीं प्रवीण कुमार को लखनऊ जोन का नया अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) नियुक्त किया गया है।

ईओडब्ल्यू के आईजी के.एस. इमैन्युअल को डीजीपी का जीएसओ बनाया गया है। कानपुर नगर के संयुक्त पुलिस आयुक्त विनोद कुमार सिंह को डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद का आईजी नियुक्त किया गया है।
गाजियाबाद के अपर पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी को वाराणसी कमिश्नरेट का अपर पुलिस आयुक्त, जबकि गोरखपुर के एसएसपी राजकरण नैय्यर को प्रोन्नति देकर गाजियाबाद कमिश्नरेट का अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

इसके अलावा मिर्जापुर के एसपी सोमेन वर्मा को प्रोन्नति के बाद अयोध्या परिक्षेत्र का डीआईजी, लखीमपुर खीरी के एसपी संकल्प शर्मा को प्रोन्नति के बाद कानपुर नगर का संयुक्त पुलिस आयुक्त, मेरठ के एसपी विपिन टाडा को भी संयुक्त पुलिस आयुक्त कानपुर नगर, पीलीभीत के एसपी अभिषेक यादव को एटीएस का डीआईजी, सहारनपुर के एसएसपी आशीष तिवारी को तकनीकी सेवाओं का डीआईजी तथा पीटीसी मुरादाबाद के एसपी प्रताप गोपेन्द्र यादव को प्रोन्नति देकर डीआईजी पुलिस मुख्यालय नियुक्त किया गया है।
वहीं संभल की एएसपी अनृकृति शर्मा को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट का अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

अमेठी और मिर्जापुर में एसपी बदले

अमेठी की पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक का तबादला कर उन्हें मिर्जापुर का नया पुलिस कप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं वाराणसी कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात आईपीएस टी. सर्वानन (2019 बैच) को अमेठी का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अमेठी टी. सर्वानन का पहला जिला होगा।

इन जिलों में नए एसपी की तैनाती

  • मुरादाबाद 9वीं वाहिनी पीएसी की सेनानायक ख्याति गर्गलखीमपुर खीरी की एसपी
  • सुलतानपुर के एसपी कुंवर अनुपम सिंहजौनपुर के एसएसपी
  • रायबरेली के एसपी यशवीर सिंहबस्ती के एसपी
  • 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद की सेनानायक चारू निगमसुलतानपुर की एसपी
  • बस्ती के एसपी अभिनन्दनसहारनपुर के एसएसपी
  • जौनपुर के एसपी डॉ. कौस्तुभगोरखपुर के एसएसपी
  • एसएसएफ पहली वाहिनी के सेनानायक अविनाश पांडेयमेरठ के एसपी
  • 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के सेनानायक रवि कुमाररायबरेली के एसपी
  • अभिसूचना आगरा के एसपी सुकीर्ति माधवअमेठी के एसपी

इस व्यापक तबादले को शासन द्वारा प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here