बिल्सी। नगर के बाईपास रोड स्थित दुर्गा नगर कॉलोनी में नवनिर्मित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन भगवान शिव परिवार, मां जगदंबा एवं राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा शोभा यात्रा भव्यता और श्रद्धा के साथ निकाली गई।

शोभा यात्रा शनिवार शाम लगभग 3 बजे मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर देववाणी चौराहा, उझानी रोड, रायपुर गांव, बदायूं चौराहा सहित प्रमुख मार्गों से होती हुई देर शाम पुनः मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर मंगल गीत गाती हुई चल रही थीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया।

आयोजन समिति ने बताया कि रविवार 15 फरवरी, महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर सभी मूर्तियों का विधि-विधान से पूजन कर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

इस शोभा यात्रा में समाजसेवी दीपक चौहान, जयप्रकाश ओझा, नीलकमल महेश्वरी, अमित ओझा, मुन्ना सिंह चौहान, बजेश गुप्ता, राजू शर्मा, रेनू सिंह, कृष्ण ओझा, अमरदीप महेश्वरी, प्रदीप महेश्वरी, दानवती देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों का विशेष सहयोग रहा।
पूरा आयोजन श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का केंद्र बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here