बिल्सी। नगर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर धार्मिक उत्साह चरम पर है। इसी क्रम में श्री महाकाल सेवा समिति के आयोजन एवं वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति के तत्वाधान में शनिवार 14 फरवरी को भव्य शाही हल्दी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन नगर के अटल चौक स्थित प्राचीन शिव शक्ति भवन मंदिर परिसर में संपन्न होगा।
महाकाल सेवा समिति के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12:00 बजे मंदिर परिसर में कैलाशी परमानंद वार्ष्णेय सपरिवार बाबा महाकाल का रुद्राभिषेक कर करेंगे। इसके पश्चात शाम को श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण कार्यक्रमों की श्रृंखला चलेगी।
कार्यक्रम के अनुसार
शाम 4:00 बजे बाबा महाकाल को हल्दी चढ़त अर्पित की जाएगी,
शाम 7:00 बजे भव्य महाआरती का आयोजन होगा, वहीं रात्रि 8:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए कढ़ी-चावल का भोग वितरित किया जाएगा।
इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए मंदिर परिसर को फूल-बंगला, पुष्प सज्जा और रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाया जा रहा है। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
आयोजन समिति ने नगर एवं क्षेत्र के समस्त शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता निभाने की अपील की है।


























