बिल्सी | 9 फरवरी, श्री महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बिल्सी में आज कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं द्वारा कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय परिसर में सादगी, अनुशासन और आत्मीय वातावरण के साथ संपन्न हुआ।

समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रोहिताश कुमार ने कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को आगामी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है।

वहीं उप-प्रधानाचार्य आलोक सक्सेना ने विद्यार्थियों को माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन करने का संदेश देते हुए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी छात्र अच्छे अंकों के साथ परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे।

इस अवसर पर कक्षा 12 के कक्षा अध्यापक अंकित चौहान, श्याम मौर्य, अनीता सोमानी, कोतमा देवी, नरेश चंद्र, रूप किशोर, मीनाक्षी, दीक्षा, नीरज, शिल्पी, सुमन एवं कुमकुम सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

विदाई समारोह में छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए और भावुक क्षणों के साथ अपने शिक्षकों एवं विद्यालय को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here