बदायूं। नगर स्थित लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, बदायूं में आज दिनांक 04 फरवरी 2026 को नव-निर्मित बास्केटबॉल कोर्ट के शुभारंभ के साथ लक्ष्य–02 स्पोर्ट्स मीट का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ किया गया। विद्यालय परिसर में यह आयोजन उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी बदायूं श्री अमित ऋचार्या एवं विद्यालय के संस्थापक आदरणीय वेदव्रत त्रिवेदी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के पश्चात स्पोर्ट्स मीट के अंतर्गत प्रथम बास्केटबॉल मुकाबले खेले गए।

सबसे पहले बालक वर्ग में इग्निस हाउस एवं वेंट्स हाउस के मध्य रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें वेंट्स हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की। इसके बाद बालिका वर्ग में एक्वा हाउस एवं टेरा हाउस के बीच हुए मुकाबले में टेरा हाउस विजयी रहा।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास होता है, जो उनके समग्र व्यक्तित्व निर्माण में सहायक सिद्ध होता है।

कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक वेदव्रत त्रिवेदी, सह-संस्थापक श्री तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका श्रीमती छवि शर्मा एवं श्रीमती रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक श्री देवव्रत त्रिवेदी, प्रधानाचार्य श्री दीपक त्यागी, समस्त शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

खेल भावना और राष्ट्रीय चेतना से ओत-प्रोत यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक सिद्ध हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here