बिल्सी। श्री वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति (रजिस्टर्ड) के तत्वावधान में नव वर्ष 2026 के आगाज को लेकर किटी पार्टी कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। यह आयोजन रविवार शाम 4 बजे नगर के कछला बस स्टैंड स्थित एक रेस्टोरेंट में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत समिति की महिला सदस्यों द्वारा प्रस्तुत वेलकम सॉन्ग से हुई, जिससे पूरा माहौल उल्लास और उत्साह से भर गया। इसके बाद आयोजित किए गए विविध मनोरंजन एवं खेल कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मोमबत्ती खेल और नींबू खेल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, जिनमें महिला सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर सभी महिला सदस्यों ने कैलेंडर वर्ष 2026 के आगमन पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और नए वर्ष में सामाजिक सहयोग व महिला सशक्तिकरण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समिति अध्यक्ष प्रियंका वार्ष्णेय, सचिव तनु वार्ष्णेय एवं कोषाध्यक्ष श्वेता वार्ष्णेय ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन आपसी सौहार्द, सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here