बदायूं: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन को लेकर सलारपुर मंडल की आयोजन समिति की प्रथम बैठक सलारपुर ब्लॉक परिसर में संपन्न हुई। बैठक में विभाग कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बदायूं जगजीवनराम विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आयोजन समिति का गठन, पदाधिकारियों की घोषणा

बैठक के दौरान आयोजन समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया। समिति में

संयोजक – महावीर,अध्यक्ष – ब्लॉक प्रमुख पति अनेक पाल, सचिव – जोगेंद्र पटेल, कोषाध्यक्ष – सुनील राठौर की औपचारिक घोषणा की गई।

10 फरवरी 2026 को ग्राम सिलहरी में होगा सम्मेलन

आयोजन समिति द्वारा यह भी तय किया गया कि हिंदू सम्मेलन का आयोजन 10 फरवरी 2026 को ग्राम सिलहरी, बिसौली रोड पर किया जाएगा। सम्मेलन को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी सदस्यों को सौंपी गईं।

संघ शताब्दी वर्ष को लेकर दिखा उत्साह

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष समाज के लिए एकता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रभक्ति को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। हिंदू सम्मेलन के माध्यम से समाज को संगठित कर सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया जाएगा।

इन सदस्यों की रही उपस्थिति

बैठक में आयोजन समिति के सम्मानित सदस्य
दिलीप पटेल, हिमांशु, अवधेश सिंह, संजीव शर्मा, अजय शर्मा, लेखराज जी, खंड कार्यवाह श्रीमान राघवेंद्र जी, हिमांशु पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here