बिल्सी (बदायूं)। नगर के रघुनाथ जी मंदिर परिसर में गुप्त नवरात्रि के अवसर पर आयोजित 19वां नौ दिवसीय महायज्ञ आज विधि-विधान के साथ भव्य रूप से संपन्न हो गया। महायज्ञ के समापन दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने मंदिर परिसर में पहुंचकर पूर्ण आहुति अर्पित की और सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।

समापन अवसर पर श्रद्धालु महिला-पुरुष अपने-अपने घरों से खीर, पूरी और हलवा की प्रसादी बनाकर लाए। पूर्ण आहुति के पश्चात प्रसादी एवं गोला का भोग लगाकर नगर व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई। इसके बाद कन्या भोज के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हलवा-पूरी और सब्जी का प्रसाद पाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

महायज्ञ का संचालन कर रहे ज्योतिषाचार्य पंडित राजीव शर्मा ने नौ दिवसीय आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालु भक्तों एवं आयोजन से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर नगर के दिनेश वार्ष्णेय, रजनीकांत अग्रवाल, सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के महंत पं. मटरू मल शर्मा, गोपाल दास स्वामी, कपिल महेश्वरी, अक्षय दीक्षित, लोकेश वार्ष्णेय, नरेंद्र मोहन गरल, वरिष्ठ पत्रकार ललित मोहन वार्ष्णेय, सुबीन महेश्वरी, मुकेश शर्मा, चंदन दीक्षित, मुकेश महेश्वरी, राजीव वार्ष्णेय, राहुल शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु भक्तों ने पूर्ण आहुति अर्पित कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here