

बिल्सी स्थित बदायूं रोड पर संचालित प्रतिष्ठित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में बसंत पंचमी एवं विद्यालय के चतुर्थ स्थापना दिवस का आयोजन अत्यंत गरिमामय और आध्यात्मिक वातावरण में किया गया। माँ सरस्वती के जन्मोत्सव और विद्यालय की चार वर्षों की शैक्षिक यात्रा के इस दोहरे उत्सव ने पूरे परिसर को भक्ति और उल्लास से भर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पांजलि के साथ हुआ, जिसमें शिक्षक वर्ग ने “शिक्षा के साथ संस्कार” के संकल्प को दोहराया।
सुंदरकांड की चौपाइयों में डूबा विद्यालय परिसर
इस अवसर पर पं. कुलदीप शर्मा एवं उनकी मंडली द्वारा सुंदरकांड का सस्वर पाठ किया गया। मंगलकारी चौपाइयों और भक्तिमय भजनों पर विद्यालय परिवार भाव-विभोर होकर झूम उठा। पाठ उपरांत विधिवत आरती हुई तथा विशाल भोग-प्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. राजीव कुमार, एडवोकेट राजेंद्र मौर्य, जितेंद्र कुमार माहेश्वरी, दिनेश सिंह, भुवनेश सिंह, अवधेश लड्डा, तेजेंद्र प्रताप सिंह और राजेश कुमार सहित कई प्रबुद्ध अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सर्वांगीण विकास ही लक्ष्य: वी.पी. सिंह
विद्यालय के डायरेक्टर श्री वी.पी. सिंह ने चार वर्षों की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि फ्यूचर लीडर्स स्कूल का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों का मानसिक, नैतिक और सामाजिक विकास कर उन्हें भविष्य का सक्षम नेतृत्वकर्ता बनाना है। उन्होंने इसे विद्यालय परिवार की टीम भावना और समर्पण का परिणाम बताया।
विद्यालय परिवार की सहभागिता
इस अवसर पर विद्यालय के एम.डी. राहुल कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिक्षकों व स्टाफ की बड़ी सहभागिता रही, जिनमें सी.के. शर्मा, परमेंद्र सिंह, केशव शर्मा, राखी गुप्ता, रूबी मौर्य, मुनीश शर्मा, प्रशांत सिंह, दीक्षा वार्ष्णेय, ट्विंकल जैन, ऐश्वर्या माहेश्वरी, प्रीति श्रीवास्तव, प्रज्ञा वार्ष्णेय, विश्वदीपक शर्मा, अंजली सिंह, साक्षी सिंह, शिवानी सिंह, नाहिद सैफी, शिफा सैफी, अफ्शीन सिद्दीकी, काजल राठौर, प्रिया सैनी, निकिता गुप्ता, तनुष्का माहेश्वरी सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।


























