
बिल्सी (बदायूं)। नगर के मोहल्ला नंबर-3 स्थित श्री रघुनाथ जी मंदिर परिसर में आगामी 19 जनवरी, सोमवार से नौ दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। महायज्ञ को लेकर क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बन गया है।
ज्योतिषाचार्य पंडित राजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह महायज्ञ प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित होगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में विशेष दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन किया जाएगा।
महायज्ञ का समापन 27 जनवरी, मंगलवार को विधि-विधान से पूर्ण आहुति हवन के साथ होगा। इसके पश्चात कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन समिति ने नगर एवं क्षेत्र के श्रद्धालु भक्तों से इस पुण्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।


























