बिल्सी।बसंत पंचमी के पावन अवसर पर बिल्सी नगर में खराब मौसम के बावजूद आस्था और उत्साह से भरपूर भव्य 112 वीं शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ दोपहर 3 बजे बिजली घर रोड स्थित नवदुर्गा मंदिर से हुआ, जहां प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।

बैंड-बाजों, आकर्षक झांकियों और धार्मिक ध्वजों से सजी शोभायात्रा अटल चौक, खेरी मार्ग, मोहल्ला नंबर दो, बालाजी तिराहा, साहिबगंज स्थित राधा-कृष्ण मंदिर होते हुए थाना मोड़ से गुजरकर देर रात मंदिर परिसर में विसर्जित हुई।

शोभायात्रा में माता महाकाली अखाड़ा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, वहीं वृंदावन से आए राधा-कृष्ण संकीर्तन मंडल के कलाकारों ने भजन-कीर्तन और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। मार्ग में बाजारों व प्रमुख चौराहों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में नवदुर्गा मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ सभासद हरपाल सिंह, हरिराम शाक्य, श्रीपाल सिंह, अजय कुमार, प्रेमपाल, लाइनमैन सतपाल सिंह, विपिन कुमार, जगदीश सिंह, नत्थू सहित अनेक लोगों का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here