


बिल्सी (बदायूं)। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विद्यालय चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय, डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, निदेशिका साधना वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों व शिक्षकों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर स्व. श्रीमती सुलक्ष्मा देवी वार्ष्णेय की स्मृति में श्रीमती सुलक्ष्मा देवी ऑडिटोरियम हॉल का शिलान्यास चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय द्वारा किया गया। वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के महत्व, संविधान और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।


























