












बदायूं।मकर संक्रांति के पावन अवसर पर हरिश्चंद्रवंशीय महिला समाज बदायूं द्वारा सेवा, समर्पण और सामाजिक सौहार्द का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए खिचड़ी भोज एवं ऊनी वस्त्र वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सभा की सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और श्रद्धालुओं व राहगीरों की सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम के दौरान नगर के आर्यसमाज चौक स्थित रस्तोगी धर्मशाला के सामने स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंदों को खिचड़ी, बिस्किट, रेवड़ी, तिल के लड्डू के साथ-साथ कंबल, स्वेटर एवं अन्य ऊनी वस्त्रों का वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड में महिला सभा की यह पहल जरूरतमंदों के लिए राहत लेकर आई, जिसकी नगरभर में सराहना की गई।
इस अवसर पर महिला सभा की सक्रिय भूमिका और नेतृत्व विशेष रूप से चर्चा का केंद्र रहा। महिला सभा की प्रमुख श्रीमती रोजी रस्तोगी और दीप्ति रस्तोगी ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं से लेकर सेवा कार्यों तक अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति केवल पर्व ही नहीं, बल्कि सेवा और सद्भाव का संदेश देने का अवसर है, जिसे महिला समाज निरंतर निभाता आ रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रोजी रस्तोगी ने की।
महामंत्री दीप्ति दीपांक, कोषाध्यक्ष श्रीमती रेनू, उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा रस्तोगी, सहमंत्री श्रीमती पूनम रस्तोगी, युवा प्रचार मंत्री श्रीमती रंगोली रस्तोगी, सहमंत्री श्रीमती इंशिता रस्तोगी, उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा रस्तोगी एवं श्रीमती सुमन रस्तोगी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इसके अलावा श्रीमती श्रद्धा रस्तोगी, श्रीमती मृदुल रस्तोगी, श्रीमती करुणा रस्तोगी, श्रीमती रीता रस्तोगी, श्रीमती सीमा रस्तोगी, श्रीमती शालिनी रस्तोगी एवं श्रीमती सारिका रस्तोगी का सहयोग भी सराहनीय रहा।
महिला सभा के इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि नारी शक्ति जब संगठित होकर समाज सेवा में आगे आती है, तो उसका प्रभाव दूर तक दिखाई देता है।


























