बिल्सी (बदायूं)। जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा बदायूं एवं एडवोकेट शेखर सक्सेना ने अपने जन्मदिन को एक अलग और प्रेरणादायक रूप देते हुए बॉस बरौलिया स्थित वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के बीच सेवा कार्य किया। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों को भोजन एवं मिष्ठान कराकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया

वृद्ध आश्रम में मौजूद बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी। बुजुर्गों ने शेखर सक्सेना को दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया और उनके इस मानवीय कार्य की सराहना की।

“वृद्धजनों की सेवा करना ही हमारा कर्तव्य है”-शेखर सक्सेना

अपने जन्मदिन के अवसर पर एडवोकेट शेखर सक्सेना ने कहा-“समाज में बुजुर्ग हमारी धरोहर होते हैं। उनकी सेवा करना ही हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है। जन्मदिन जैसे अवसरों पर यदि हम किसी के जीवन में थोड़ी-सी खुशी भर सकें, इससे बड़ा सुख कोई नहीं।”उन्होंने यह भी कहा कि वे आगे भी ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहेंगे।

सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहते हैं शेखर सक्सेना

नगरवासियों का कहना है कि एडवोकेट शेखर सक्सेना सामाजिक कार्यों में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाते हैं। चाहे जरूरतमंदों की मदद हो या सामाजिक संस्थाओं के कार्यक्रम, वे हर समय आगे दिखाई देते हैं।

इस अवसर पर वृद्ध आश्रम के संचालक वेद व्यास शर्मा, छोटू शर्मा, पवन शर्मा, आशीष सक्सेना, नगर उपाध्यक्ष व सभासद सूर्यप्रकाश देवल,निशांत, अन्वी सक्सेना, सारांश सक्सेना, वेदांश सक्सेना, ईशानवी सक्सेना सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।सभी ने शेखर सक्सेना के इस सेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here