


बिल्सी (बदायूं)। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 102 निर्धन कन्याओं का रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया गया। यह आयोजन ब्लॉक मुख्यालय अंबियापुर के विशाल परिसर में किया गया, जहां पूरे क्षेत्र से आए वर-वधू और उनके परिजनों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में ब्लॉक अंबियापुर, उझानी और इस्लामनगर क्षेत्र से आए जोड़ों ने भाग लिया।
जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने वर-वधुओं को दिया आशीर्वाद
कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे-बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, प्रदेश मंत्री भाजपा डीपी भारती, ब्लॉक प्रमुख अंबियापुर रेखा भारती,ब्लॉक प्रमुख उझानी शिशुपाल शाक्य, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार,खंड विकास अधिकारी अंबियापुर शैली गोविल,एटा के पूर्व डीसीबी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
योजना गरीब परिवारों के लिए बनी संबल
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जिससे बेटियों के विवाह को लेकर आर्थिक चिंता काफी हद तक दूर होती है।
भाजपा कार्यकर्ता भी रहे मौजूद
इस मौके पर आदित्य महेश्वरी, संदीप चौहान, मोहित गुप्ता, ओम प्रकाश, सागर, तेज प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम की भव्यता की सराहना की।


























