बिल्सी। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती के अवसर पर बिल्सी नगर में भाजपा नेता शैलेंद्र शर्मा के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन कर उनकी जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके विचारों, राष्ट्र निर्माण में योगदान और सुशासन की विरासत को याद किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता विवेक राठी, नगर अध्यक्ष आदित्य महेश्वरी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी का जीवन देशभक्ति, विचारशील राजनीति और सर्वसमावेशी विकास का प्रेरणास्रोत है, जिस पर चलकर ही एक सशक्त भारत का निर्माण संभव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here