बिल्सी।अरिहंत वृक्षारोपण समिति के संस्थापक प्रशांत जैन के नेतृत्व में समिति पदाधिकारियों ने जनपद में हो रहे हरे पेड़ों के अवैध कटान को लेकर जिला वन अधिकारी, सामाजिक वानिकी प्रभाग बदायूं को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि सहसवान वन रेंज सहित अन्य रेंजों में वन माफियाओं द्वारा सरकारी व गैर-सरकारी पेड़ों का धड़ल्ले से कटान किया जा रहा है। शिकायतों पर केवल औपचारिक कार्रवाई होने से माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। समिति ने दिन-रात गश्त बढ़ाने और लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की सघन जांच की मांग की।

जिला वन अधिकारी ने आश्वासन दिया कि अवैध कटान रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे और दोषियों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर सौरभ वर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, मृगांक जैन, डॉ. नीरज अग्निहोत्री, वंश गोस्वामी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here