बिल्सी। नगर के प्रतिष्ठित बाबा इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक उत्सव “ओजस” धूमधाम से मनाए जाने को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। विद्यालय के प्रशासक अमित महेश्वरी ने बताया कि यह वार्षिक उत्सव आगामी 15 दिसंबर, सोमवार को अपराह्न 3:00 बजे बायपास मार्ग स्थित रामा फार्म हाउस में आयोजित किया जाएगा।
समारोह के मुख्य अतिथि एनपीसीसी लिमिटेड के सेवानिवृत्त सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर जी.आर.के. गुप्ता एवं एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजय गुप्ता होंगे। कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। वार्षिक उत्सव में लकी ड्रा के साथ-साथ अन्य रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।


























