बिल्सी। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड लखनऊ के मुख्य अभियंता (वाणिज्य) श्री नरेश कुमार ने गुरुवार को सैदपुर टाउन एवं सैदपुर ग्रामीण उपकेंद्र पर आयोजित बिजली बिल राहत योजना 2025–26 के तहत लगाए जा रहे कैंपों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक योजना का लाभ पहुँचे, इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए।
मुख्य अभियंता ने स्पष्ट कहा कि हर उपभोक्ता को योजना के अंतर्गत राहत दिलाना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
सैदपुर उपकेंद्र में बुधवार तक कुल 22 उपभोक्ताओं ने योजना में पंजीकरण कराते हुए 2.6 लाख रुपये जमा किए।
इसके अलावा बिल्सी टाउन, बिल्सी ग्रामीण, वजीरगंज और नागार्जुन में मिलाकर कुल 183 उपभोक्ताओं ने योजना में पंजीकरण कराया, जिससे विभाग को 16.64 लाख रुपये की राजस्व वसूली प्राप्त हुई।
निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी जयप्रकाश, अवर अभियंता रामश्वरूप सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।


























