

बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में प्रसिद्ध टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर ‘कौन बनेगा हजारपति’ (KBH) क्विज़ प्रतियोगिता का रोचक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में सामान्य ज्ञान और तर्क क्षमता को बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल डायरेक्टर वी.पी. सिंह के प्रेरक संबोधन से हुई। प्रारंभिक लिखित परीक्षा के बाद चयनित छात्रों के बीच फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड हुआ, जिसके बाद योग्य प्रतिभागी हॉट सीट तक पहुँचे। कक्षा 6, 7 और 8 के छात्रों में इकरा सिद्दीकी, देव प्रताप सिंह, अली हुसैन, आरुषि शाक्य, तमन्ना राठौर और सत्यम शर्मा हॉट सीट तक पहुंचे।
आज के खेल में अली हुसैन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 7 प्रश्नों के सही उत्तर देकर 300 प्वाइंट हासिल किए। सत्यम शर्मा का खेल गुरुवार को जारी रहेगा। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दर्शक दीर्घा में बैठे छात्रों ने भी जमकर उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम की मेजबानी केशव शर्मा ने की। स्कूल के एमडी राहुल कुमार ने बताया कि ऐसे शिक्षाप्रद कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह सहित सभी शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहे।


























