









बदायूं।लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, बदायूं में शनिवार को बहुविषयक प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया, साथ ही अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) भी संपन्न हुई। प्रदर्शनी में नर्सरी से उच्च कक्षाओं तक के करीब 410 विद्यार्थियों ने भाग लिया और 300 से अधिक कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने विद्यार्थियों के मॉडलों का अवलोकन कर सराहना की और कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। प्रदर्शनी में विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, कला, खेल एवं कॉमर्स विषयों से जुड़े मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे।
आर्ट इंटीग्रेशन के अंतर्गत केरल व पंजाब की संस्कृति को भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। किंडरगार्टन के नन्हे बच्चों के मॉडल विशेष रूप से सराहे गए।
पीटीएम के दौरान अभिभावकों ने शिक्षकों से बच्चों की प्रगति पर संवाद किया। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार जताया।


























