बिल्सी (बदायूं)। नव वर्ष की पूर्व संध्या और पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर श्री श्याम सेवा मंडल समिति के तत्वावधान में श्री श्याम गुड़गान महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम नगर के श्री रामलीला स्थल पर रात्रि 8:30 बजे प्रारंभ हुआ, जो देर रात तक श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ चलता रहा।

महोत्सव में सुप्रसिद्ध भजन गायक शिवम लाडला (दातागंज), भजन गायिका अनू पगली (मुरादाबाद) एवं उज्ज्वल वार्ष्णेय ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को बाबा श्याम के रस में डुबो दिया।
“कीर्तन की है रात”, “आजा श्याम आजा रे” और “हारे के सहारे आजा रे” जैसे लोकप्रिय भजनों पर पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और पूरा वातावरण श्याममय हो गया।

श्याम संकीर्तन में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमुख समाजसेवी एवं पार्थ हॉस्पिटल, चंदौसी के संचालक डॉ. वीरेश कुमार तथा वरिष्ठ पत्रकार व जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ललित मोहन वार्ष्णेय उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्याम सेवा मंडल के पदाधिकारियों ने अतिथियों को पटका एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों बंगाली बाबू वार्ष्णेय, रामसेवक वार्ष्णेय, अंशुल वार्ष्णेय, दिनेश वार्ष्णेय, डीडी, लवलेश वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय, गोलू वार्ष्णेय, मनीष पाल वार्ष्णेय,सौरभ वार्ष्णेय सहित सभी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर विकास वार्ष्णेय गुरु जी ने पधारे सभी श्रद्धालु महिला-पुरुषों एवं बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया।

श्याम संकीर्तन के उपरांत फलाहारी प्रसाद वितरण किया गया तथा आरती के बाद रात्रि लगभग 2:00 बजे कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here