बिल्सी (बदायूं)। विधानसभा चुनाव 2027 की सरगर्मियां अब तेज होने लगी हैं और इसी कड़ी में बिल्सी विधानसभा क्षेत्र (114) से एक बेहद मजबूत, लोकप्रिय और जनसेवा से जुड़े चेहरे के रूप में उभर रहे पार्थ हॉस्पिटल चंदौसी के स्वामी समाजसेवी एवं प्रख्यात चिकित्सक डॉ. वीरेश कुमार ने अपना जनसंपर्क अभियान पूरी ताकत के साथ शुरू कर दिया है।

रविवार को डॉ. वीरेश कुमार ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बनबेंहटा, निजामपुर, रिसौली, संजरपुर, रोहन और हरगनपुर सहित अनेक गांवों में व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान जहां गांव-गांव उनका भव्य स्वागत किया गया, वहीं ग्रामीणों में उन्हें लेकर खासा उत्साह भी देखने को मिला।

गांव-गांव पहुंचकर सुनीं लोगों की पीड़ाएं

जनसंपर्क के दौरान डॉ. वीरेश कुमार ने ग्रामीणों की समस्याओं को बेहद गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।
किसी ने स्वास्थ्य सेवाओं की कमी बताई, तो किसी ने सड़क, बिजली, पानी और रोजगार से जुड़ी समस्याएं रखीं। डॉ. कुमार ने सभी ग्रामीणों को यह आश्वासन दिया कि-“आपकी हर समस्या मेरी प्राथमिकता है। मैं राजनीति को सेवा का माध्यम मानता हूं, और आपके हर दुःख-सुख में आपके साथ खड़ा रहूंगा।”उनके इस भरोसेमंद और सहज स्वभाव ने ग्रामीणों का दिल जीत लिया।

जगह-जगह हुआ फूल-मालाओं से स्वागत

जनसंपर्क अभियान के दौरान कई गांवों में ग्रामीणों ने डॉ. वीरेश कुमार का फूल-मालाओं से स्वागत किया। लोगों ने उन्हें एक ईमानदार, कर्मठ, शिक्षित और जनसेवा के लिए समर्पित नेता के रूप में देखा।
ग्रामीणों का कहना था कि डॉ. वीरेश कुमार जैसे पढ़े-लिखे, अनुभवी और जमीन से जुड़े व्यक्ति की बिल्सी विधानसभा को सख्त जरूरत है।

“जनता के डॉक्टर” से “जनता के नेता” तक का सफर

डॉ. वीरेश कुमार पिछले कई वर्षों से चिकित्सा सेवा के माध्यम से हजारों जरूरतमंदों का इलाज कर चुके हैं। गरीबों, असहायों और ग्रामीण इलाकों के मरीजों के लिए उनका अस्पताल आज भी आशा की किरण माना जाता है।अब वही सेवा भाव उन्हें राजनीति की ओर ले आया है, ताकि वह बिल्सी विधानसभा के विकास को नई दिशा दे सकें।

जनसंपर्क मे प्रमुख लोगों की रही मौजूदगी

इस जनसंपर्क अभियान में डॉ. वीरेश कुमार के साथ प्रमुख रूप से-गुड्डू राघव,विनोद राणा,दीपक ठाकुर,डॉ. राजेश सिंह, हेमराज शाक्य, गिरीश मौर्य,राकेश सिंह,मनोज तोमर,परम प्रमोद सिंह सहित बड़ी संख्या में समर्थक और क्षेत्रीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल

डॉ. वीरेश कुमार की सक्रियता के बाद बिल्सी विधानसभा के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
जनता के बीच उनकी साफ छवि, समाजसेवा का लंबा अनुभव और मजबूत जनसंपर्क को देखते हुए उन्हें 2027 के चुनाव का एक प्रबल और योग्य प्रत्याशी माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here