





बदायूं। नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित ‘बेबी शो एवं टैलेंट हंट’ कार्यक्रम उल्लास, उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम बदायूं श्री मोहित कुमार रहे, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस भव्य आयोजन में विद्यालय के नर्सरी से लेकर उच्च कक्षाओं तक के करीब 800 बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विभिन्न श्रेणियों में नन्हे कलाकारों का शानदार प्रदर्शन
श्रेणी ‘ए’ के अंतर्गत आयोजित फैंसी ड्रेस (कार्टून कैरेक्टर) प्रतियोगिता में अविरल रस्तोगी ने प्रथम, रितिका ने द्वितीय तथा समृद्धि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कलरिंग प्रतियोगिता में निहारिका प्रथम, वृन्द द्वितीय और प्रत्यकर्ष तृतीय स्थान पर रहे।
श्रेणी ‘बी’ में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में आनंदी, ईशा सक्सेना एवं वाणी ने प्रथम, अक्षांश, अपूर्व व अभिनीत ने द्वितीय, जबकि सुनैना, अनैता और लवली ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पज़ल सॉल्विंग में शिवानी प्रथम, प्रिंस द्वितीय और दिवाकर पाल तृतीय रहे।
किसी वस्तु का संतुलन प्रतियोगिता में आयुष दुबे प्रथम, आरुष गुप्ता द्वितीय और अक्षत यादव तृतीय स्थान पर रहे।
कहानी सुनाने में वेदिका पाठक प्रथम, साक्षी मिश्र द्वितीय और उमंग कृष्ण मिश्र तृतीय रहे।
स्टैंड-अप कॉमेडी में रेयांश शर्मा प्रथम, आंशिक मिश्रा द्वितीय और प्रखर कौशल तृतीय स्थान पर रहे। कविता पाठ में आराध्य शंखधर प्रथम, देवांश सिंह द्वितीय और मनीष सिंह तृतीय रहे। मैजिक शो में सूर्यांश प्रथम, प्रियंका द्वितीय और आयुष यादव तृतीय स्थान पर रहे। वाद्य यंत्र प्रस्तुति में नमन शर्मा प्रथम, उत्कर्ष द्वितीय और इशांत शर्मा तृतीय रहे।
शो-एंड-टेल प्रतियोगिता में हार्दिक पाल प्रथम, देवांश पाराशर द्वितीय और पीयूष शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
बच्चों को मिले सम्मान और उपहार
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, जबकि प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी बच्चों को आकर्षक उपहार भी भेंट किए गए।
अभिभावकों ने की विद्यालय की सराहना
कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की छिपी प्रतिभा सामने आती है और उन्हें आत्मविश्वास मिलता है, जो भविष्य निर्माण में सहायक होता है।
विद्यालय प्रबंधन का संदेश
विद्यालय के संस्थापक श्री वेदव्रत त्रिवेदी ने कहा कि “हर बच्चा विशेष प्रतिभा लेकर जन्म लेता है, विद्यालय का उद्देश्य उस प्रतिभा को पहचान कर उसे निखारना है।”
मुख्य अतिथि एसडीएम मोहित कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के सह-संस्थापक श्री तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिकाएं श्रीमती छवि शर्मा एवं श्रीमती रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक श्री देवव्रत त्रिवेदी तथा प्रधानाचार्य श्री दीपक त्यागी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


























