बिल्सी। नगर में प्रस्तावित श्री 1008 चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर के भव्य शिलान्यास को लेकर तैयारियाँ तेज हो गई हैं। आगामी 6 दिसंबर, शनिवार को होने वाले इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए जैन समाज के लोग लगातार व्यवस्थाएँ मजबूत कर रहे हैं।
दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष मृगांक कुमार उर्फ टीटू जैन ने बताया कि शिलान्यास समारोह नगर में धार्मिक उत्सव का रंग भरेगा और जैन समाज सहित नगरवासियों की बड़ी सहभागिता देखने को मिलेगी।
शिलान्यास कार्यक्रम का पूरा समयक्रम
प्रातः 8:00 बजे — विशाल घट यात्रा
नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य घट यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें समाज के श्रद्धालु, महिलाएँ और युवा पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। यात्रा में ढोल-नगाड़ों और धार्मिक ध्वजों के साथ विशेष आकर्षण होगा।
प्रातः 9:00 बजे –ध्वजारोहण मंदिर स्थल पर जैन समाज की परंपराओं के अनुसार ध्वजारोहण किया जाएगा। प्रातः 10:00 बजे, दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि और संतों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।
प्रातः 11:00 बजे — भव्य शिलान्यास -जैन मर्यादा के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर का शिलान्यास किया जाएगा।
कार्यक्रम में होंगे कई विशिष्ट अतिथि
इस ऐतिहासिक अवसर पर दूर-दराज़ से जैन समाज के गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।विशिष्ट अतिथियों में-
- केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा
- तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद के कुलाधिपति सुरेश जी जैन
- बदायूं जनपद के सभी भाजपा विधायक
- जिला अध्यक्ष, भाजपा
इन सभी के आने से कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ने की संभावना है।नगर में धार्मिक उल्लास का वातावरण है और जैन समाज का यह आयोजन बिल्सी में एक ऐतिहासिक अध्याय जोड़ने जा रहा है।


























