बिल्सी। नगर पालिका परिषद बिल्सी के लिपिक युधिष्ठिर सिंह एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बीती रात की है, जब वे इस्लामनगर में एक शादी समारोह से लौटकर अपने घर, मोहल्ला नंबर 5 बिल्सी आ रहे थे।

रास्ते में गांव खैरी के पास अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना जोरदार था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू कर घायल लिपिक को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर अचानक जानवरों के आ जाने से ऐसे हादसे बार-बार हो रहे हैं, और कई बार लोग यह कोशिश करते हुए अपनी जान भी गंवा बैठते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here