






बदायूं।युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, बदायूं के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत आयोजित माननीय विधायक खेल स्पर्धा, विधान सभा बिल्सी की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का दूसरा एवं अंतिम दिवस महात्मा गांधी नगर पालिका इंटर कॉलेज के खेल मैदान, उझानी में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
दूसरे दिन की प्रतियोगिताएं सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में बालक एवं बालिका श्रेणियों में आयोजित की गईं, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
बैडमिंटन प्रतियोगिता के परिणाम
- सब जूनियर वर्ग (एकल): पुलकित सिंह — प्रथम स्थान
- सब जूनियर वर्ग (युगल): सौरभ एवं अरुण कुमार लोधी — प्रथम स्थान
- जूनियर वर्ग (एकल): अजय शाक्य — प्रथम स्थान
- सीनियर वर्ग (एकल): सूरज — प्रथम स्थान
- सीनियर वर्ग (युगल): आमिर एवं कृष्ण — प्रथम स्थान
- सीनियर महिला वर्ग (एकल): जोया अंसारी — प्रथम स्थान
- सीनियर महिला वर्ग (युगल): जोया अंसारी एवं शीतल पाल — प्रथम स्थान
फुटबॉल में उझानी टीम का दबदबा
फुटबॉल प्रतियोगिता में सब जूनियर एवं जूनियर (पुरुष वर्ग) में उझानी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पुरस्कार वितरण
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उप निरीक्षक अनुज यादव (कोतवाली उझानी) एवं श्री संजीव कुमार तोमर, प्रधानाचार्य महात्मा गांधी इंटर कॉलेज उझानी द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन रंजीत सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, विकासखंड अंबियापुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्री कांति प्रसाद, जिला पीटीआई श्री रामदास यादव, पीटीआई श्री सत्यवीर सिंह, देवेंद्र कुमार, सचिन राठौर, सी.पी. सिंह, मनोज यादव, सुरेंद्र सिंह यादव, इकबाल यादव, राजीव कुमार सहित अन्य पीटीआई व खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
आयोजकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करती हैं और युवाओं में खेल भावना को सशक्त करती हैं।


























