होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं:सत्याग्रह के 13वें दिन साइकिल से ड्यूटी पर पहुंच रहे ग्राम पंचायत...

बदायूं:सत्याग्रह के 13वें दिन साइकिल से ड्यूटी पर पहुंच रहे ग्राम पंचायत सचिव,

बदायूं। ग्राम पंचायत सचिवों के प्रांतीय संगठन के आह्वान पर ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली और अन्य विभागों के कार्य सौंपे जाने के विरोध में शनिवार को सत्याग्रह के 13वें दिन बदायूं जनपद के ग्राम पंचायत सचिव काली पट्टी बांधकर साइकिल से विकासखंड कार्यालय पहुंचे।

प्रदर्शन कर रहे सचिवों ने बताया कि 1 से 5 दिसंबर तक काली पट्टी बांधकर धरना-प्रदर्शन किया गया। 6 दिसंबर को सभी पंचायत सचिवों ने सरकारी व्हाट्सएप ग्रुपों को छोड़ दिया। इसके बाद बुधवार से सभी सचिव अपने निजी वाहनों के बजाय साइकिल से अपने कार्यक्षेत्र और विकासखंड कार्यालय पहुंच रहे हैं।

सचिवों ने ऐलान किया कि 15 दिसंबर को सभी ग्राम पंचायत सचिव विकासखंड कार्यालय पर खंड विकास अधिकारी को अपने डोंगल जमा करेंगे। आंदोलन के तहत बदायूं में आज भी सांकेतिक हड़ताल जारी रही।

गौरतलब है कि सरकार द्वारा सचिवों पर ऑनलाइन हाजिरी लागू करने, अन्य विभागों के कार्य सौंपने और यात्रा भत्ता न दिए जाने के विरोध में 1 दिसंबर से प्रदेश स्तर पर ग्राम पंचायत सचिव सांकेतिक हड़ताल पर हैं।

इस दौरान रमेश पाल, विशाल पटेल, रीना पाठक, गुलबहार, नदीम हुसैन, अजय पाल सिंह, रामऔतार पाल, अमोल पाराशर सहित अन्य ग्राम पंचायत सचिव मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here