होम राज्य उत्तर प्रदेश नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बिल्सी में सजेगा बाबा श्याम का...

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बिल्सी में सजेगा बाबा श्याम का भव्य दरबार,

नव वर्ष 2026 की पूर्व संध्या पर कस्बा बिल्सी में धार्मिक उल्लास और भक्ति भाव का माहौल देखने को मिलेगा। श्री श्याम सेवा मंडल समिति के तत्वावधान में कल मंगलवार 30 दिसंबर को श्री श्याम गुड़गान महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।

समिति के सेवादार अंशुल वार्ष्णेय ने जानकारी देते हुए बताया कि रामलीला रंगमंच परिसर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बाबा श्याम का आकर्षक एवं भव्य दरबार सजाया जाएगा। महोत्सव में बाहर से आए प्रसिद्ध कलाकार बाबा श्याम के गुणगान से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान दिव्य ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी तथा श्रद्धालु भक्तों को श्याम प्रसादी फलाहार का वितरण भी किया जाएगा। आयोजन का शुभारंभ रात्रि 8:30 बजे से होगा।

श्री श्याम सेवा मंडल समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालु भक्तों से अपील की है कि वे नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here