बिल्सी (बदायूं)।नगर पालिका परिषद बिल्सी की चेयरपर्सन श्रीमती ज्ञान देवी सागर का जन्मदिन आज नगर पालिका परिसर में सादगी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि नवनीत शाक्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर चेयरपर्सन ज्ञान देवी सागर ने केक काटा। इसके पश्चात पूर्व पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश सागर ने अपनी पत्नी श्रीमती ज्ञान देवी सागर को केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। संक्षिप्त लेकिन भावनात्मक कार्यक्रम में उपस्थित सभासदों, पालिका स्टाफ एवं गणमान्य नागरिकों ने भी उन्हें केक खिलाकर दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में समाजसेवी अमित वार्ष्णेय, आदित्य महेश्वरी, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी वेद प्रकाश यादव, वरिष्ठ पत्रकार ललित मोहन वार्ष्णेय, निशांत वार्ष्णेय, राजीव शर्मा, युधिष्ठिर सिंह, अखिलेश बाबू, विनय सागर, तेजस्वी सागर, अनंत सागर, सभासद उमेश बाबू, प्रखर महेश्वरी, राहुल महेश्वरी सहित बड़ी संख्या में पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

उपस्थित लोगों ने चेयरपर्सन ज्ञान देवी सागर के जनकल्याणकारी कार्यों और सरल व्यवहार की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व में नगर के निरंतर विकास की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here