बिल्सी।महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिल्सी में सत्र 2025-26 के अंतर्गत तीन दिवसीय रोवर-रेंजर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने की, जबकि उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर शिविर का उद्घाटन किया।

प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए रोवर-रेंजर प्रमाण पत्र की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षक मो. असरार अहमद ने प्रथम दिवस स्काउट-गाइड का इतिहास, गांठें बनाना, टोली निर्माण एवं नेतृत्व गुणों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में शाहबुद्दीन अली खान, विशाल महर, सुभाष बाबू, अब्दुल रईस खान, प्रदीप एवं सूरजपाल का विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here