बिल्सी। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती बुधवार को तहसील परिसर बिल्सी में अधिवक्ता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।
बार एसोसिएशन बिल्सी के पूर्व अध्यक्ष विवेक राठी ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद एक महान देशभक्त, विद्वान और प्रखर राष्ट्रवादी थे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में उनकी जयंती अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाई जाती है, क्योंकि देश के निर्माण में अधिवक्ताओं की भूमिका हमेशा से महत्वपूर्ण रही है।
उन्होंने कहा— “अधिवक्ता ही जनता को न्याय दिलाने का मार्ग प्रशस्त करता है और कानून की जानकारी देकर समाज को जागरूक बनाता है।”
कार्यक्रम में सचिव वागीश महेश्वरी, रामनाथ शर्मा, राजीव सक्सेना, अजयपाल सिंह यादव, प्रमोद कुमार सिंह, रामनिवास यादव सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।














