होम राज्य उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए SSP डॉ. बृजेश सिंह का बड़ा...

कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए SSP डॉ. बृजेश सिंह का बड़ा एक्शन, एक निरीक्षक व 11 उपनिरीक्षकों के तबादले,

बदायूं। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश सिंह ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक निरीक्षक और 11 उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। इस कार्रवाई से जिले के कई थानों और चौकियों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है।

तबादला आदेश के तहत पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक रविंद्र सिंह को उसावा थाने का अपराध निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

इन उपनिरीक्षकों को मिली नई तैनाती

  • अनित कुमार को बिनावर थाना से कुंवरगांव का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया।
  • पुलिस लाइन से पुष्पेंद्र सिंह को जरीफनगर थाने का वरिष्ठ उपनिरीक्षक नियुक्त किया गया।
  • नाधा पुलिस चौकी पर तैनात प्रताप सिंह को कुंवरगांव थाना भेजा गया।
  • दहगवां चौकी इंचार्ज भूप सिंह को उसहैत थाना स्थानांतरित किया गया।
  • सदर कोतवाली की सरकारीगंज चौकी से जगमेंद्र सिंह को दहगवां-जरीफनगर का चौकी प्रभारी बनाया गया।
  • दातागंज कोतवाली से प्रदीप कुमार को नाधा चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
  • पुलिस लाइन से अजय कुमार और नासिर खां को कुंवरगांव थाना भेजा गया।
  • सिविल लाइंस कोतवाली से अखिल तोमर को साइबर क्राइम थाना स्थानांतरित किया गया।
दो तबादले किए गए निरस्त

इसके साथ ही पहले किए गए दो तबादलों को निरस्त कर दिया गया है—

  • बिनावर से मूसाझाग भेजे गए शेरपाल सिंह का तबादला रद्द।
  • मूसाझाग से बिनावर भेजे गए मुकेश कुमार का भी स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह फेरबदल अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिसिंग और जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। आने वाले दिनों में इसका जिले की कानून व्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here